वैसे तो एशिया महादेश में कुल देशो की संख्या 48 है परन्तु इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे है इस महाद्वीप के 10 महत्वपूर्ण देश के राजधानी उनकी मुद्रा और उनसे जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें | पोस्ट में आगे बढ़ने के साथ हम सबसे पहले एशिया के बारे में कुछ जानकारी अपने दर्शको को बताना चाहते है। ये जानकारी आपको विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ में भी मदद करेगी और आपके ज्ञान कोष को और बढ़ाएगी।
एशिया :
एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है इसका क्षेत्रफल 44.58 million km² है। सबसे बारे महाद्वीप के साथ -साथ जनसँख्या के दृष्टिकोण से भी एशिया विश्व का पहला महाद्वीप है 2016 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसँख्या 446.27 करोड़ है।
धर्म के दृष्टिकोण से : धर्म के दृष्टिकोण से भी एशिया का संपूर्ण विश्व में एक उच्च स्थान है। ये महाद्वीप कई धर्मो की उद्गम स्थली है जैसे सनातन धर्म , बौद्ध , जैन , इस्लाम , जीव , ईसाई एवं सिख धर्मो के आलावा और भी कई धर्म का यहां उद्गम और उत्थान हुआ।
एशिया के महत्वपूर्ण दार्शनिक स्थल : एशिया में दार्शनिक स्थलों की कोई कमी नहीं परन्तु मैं यहां इस पोस्ट में कुछ ऐसे स्थानों की सूचि पेश कर रहा हूँ जहा आप घूमना पसंद करेंगे। जैसे भारत का ताजमहल , कम्बोडिआ का अंगकोरवाट मंदिर , चीन की दिवार, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा , सिंगापुर की मरियना बे सेंड्स और जॉर्डन के पत्र में गुफाएं, मंदिर और गुम्बज इत्यादि महत्वपूर्ण हैं।
ये थी एशिया से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें अब पोस्ट में आगे बढ़ते हुए हम बात करेंगे इस महाद्वीप के 10 देश और उनके राजधानी और मुद्रा के बारे में।
जापान :
जापान एक ऐसा देश है जो चार बारे द्वीप और 6800 से ऊपर छोटे द्वीपों से बना हुआ है। जापान की राजधानी टोक्यो है तथा इसकी मुद्रा Japanese येन है। जापान में जापानीज भाषा का उपयोग होता है। जापान का क्षेत्रफल 377973 km2 है तथा 2019 की जनगणना के अनुसार इस देश की जनसँख्या 12 करोड़ 63 लाख 17 हज़ार अनुमानित की गयी। धर्म की बात करें तो जापान में दो प्रमुख धर्मो का प्रसार है एक तो बौद्ध और दूसरा शिंटो धर्म। जापान के बारे में सबसे अनोखी बात ये है की दूसरे विश्व युद्ध में तबाह होने के बावजूद इस देश ने विज्ञानं और प्रद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकाश किये हैं।
भारत :
3.287 million km² के क्षेत्रफल के साथ दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है। अगर जनसँख्या की बात करें तो 2019 में इसकी जनसँख्या 136.64 करोड़ आँकी गयी। भारत की राजधानी दिल्ली है तथा रुपया इसकी मुद्रा है। भारत रहस्यो से भरा देश है और यहां लगभग 447 भाषाएं बोली जाती हैं। धनि देशो की सूचि में भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है। भारत में छह प्रमुख धर्मो का प्रचार और प्रसार है जिसमे हिंदू धर्म जिसे सनातन धर्म के नाम से भी जाना जाता है महत्वपूर्ण रूप से फैला हुआ है। भारत को आयुर्वेदा , शल्य चिकित्सा और योग का जनक कहा जाता है।
चीन :
चीन जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।2019 में इस देश की जनसँख्या 139.77 करोड़ अनुमानित की गयी और अगर क्षेत्रफल की बात करें तो चीन का क्षेत्रफल 9.6 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर्स है। बीजिंग शहर चीन की राजधानी है तथा यह एक बहुत ही सुन्दर शहर है। चीन की मुद्रा युआन है जिसे रॅन्मिन्बी भी कहा जाता है। चीन की सभ्यता विश्व की सबसे पुराणी सभ्यताओं में से एक है कई इतिहासकारो के अनुसार इस सभयता का जन्म 6000 इसा पूर्व हुआ था। चीन तरह-तरह के फूल की खेती करने वाला देश है तथा इसे फूलो का देश भी कहते हैं।
सिंगापुर :
दुनिया के खूबसूरत देशो में से एक सिंगापुर की राजधानी सिंगापुर सिटी ही है। इसकी भाषा मलय है तथा इसकी करेंसी सिंगापुर डॉलर है। 9 August 1965 को सिंगापुर मलेसिया से अलग हो एक सेपरेट देश बना। सिंगापुर में मुख्या रूप से चार धर्म के ही लोग रहते है जिनमे 33.2% लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं तथा 19% लोग ईसाई 14 % लोग इस्लाम और पांच % लोग सनातन धर्म का पालन करते हैं। 1963 में ब्रिटेन से आज़ाद होने के बाद और 1965 में मलेसिया से अलग होने के बाद सिंगापुर ने इतनी तरक्की की ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा आमिर देश बन गया है।
ईरान :
ईरान जिसका पूर्व में नाम पर्शिया था शिया मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी तेहरान है तथा इसकी करेंसी रियाल है। ईरान दुनिया का अथवा सबसे बड़ा देश है तथा यह की जनसँख्या 8.29 करोड़ अनुमानित की गयी। ये आंकड़ा 2019 में अनुमानित की गयी थी। दुनिया का दूसरा प्राकृतिक गैस उत्पादक देश होने के साथ ही ईरान तेल उत्पादक के रूप में तीसरा सबसे बड़ा देश है। ईरान के बारे में सबसे रोचक बात यह है की यहां सिर्फ एक नदी है जिसका नाम करुण है। ईरान की भाषा फ़ारसी है।
पाकिस्तान :
पाकिस्तान दुनिया का 33 वा सबसे बड़ा देश है तथा इसका क्षेत्रफल 881,913 स्क्वायर किलोमीटर्स है। आबादी के दृष्टिकोण से यह देश दुनिया में छठे स्थान पे है। 14 अगस्त 1947 से पहले ये भारत का हिस्सा था। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है तथा इसकी मुद्रा पाकिस्तानी रुपया है। पाकिस्तान के नाम एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि यह है की मलाला युसुफ़ज़ई जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं उन्हें पुरे विश्व में सबसे कम उम्र में शान्ति का नोबेल पुरुस्कार से नवाज़ा गया था। पाकिस्तान में मुख्या रूप से चार भाषा का प्रयोग होता है जो हैं पंजाबी (39 प्रतिशत) , पश्तो (18 प्रतिशत) , सिंधी (15 प्रतिशत) , बलोची (3 प्रतिशत) |
सऊदी अरब :
पश्चिम एशिया का देश सऊदी अरब जिसकी राजधानी रियाध है दुनिया के आमिर देशो में शुमार है। मुख्या रूप से प्राकृतिक तेल उत्पादक यह देश सुन्नी मुस्लमान बहुल है। इसकी मुद्रा सऊदी रियाल है तथा इसके जनसँख्या की बात करें तो 2019 में 3.43 करोड़ गणना की गयी थी | यह देश मक्का और मदीना जो की मुस्लिम धर्म का एक पवित्र स्थल है उसके लिए भी प्रसिद्ध है। सऊदी अरब में कोई भी बड़ी नदी न होने की वजह से पानी तेल से महंगा है। यहां बारिश भी बहुत कम होती है। सऊदी अरब में मृत्युदंड एक आम सजा है। पुरे विश्व में मौत की सजा देने वाले देश में सऊदी अरब चौथे स्थान पे है।
इजराइल :
यहूदी बहुल देश इजराइल दुनिया के सबसे ताकतवर देशो में से एक है। हलाकि यह एक छोटा देश है परन्तु इसकी सैन्य क्षमता कई बारे देशो से बेहतर है। इजराइल की सेना में मर्द के साथ महिलाएं भी समान रूप से अपना योगदान देती हैं। 30 लाख की सेना में लगभग 15 लाख महिला सैनिक हैं। इजराइल की राजधानी जेरूसलम है तथा इसकी करेंसी Israeli शेकेल है। इजराइल की जनसँख्या 90.5 लाख है और वह मुख्या रूप से दो भाषाओं का चलन है एक हिब्रू जिसे बाइबिल की भाषा भी कहते हैं तथा दूसरा अरबिक।
इराक :
सबसे पहले पहिये का अविष्कार करने वाला यह देश सुन्नी मुस्लमान बहुल है तथा तेल के भंडार के लिए प्रसिद्ध है। बगदाद इस देश की राजधानी के साथ ही सबसे बड़ा शहर भी है यहाँ की मुद्रा इराकी दीनार है | इराक की राष्ट्रीय भाषा की बात करें तो अरबी और कूर्द है। यह देश शहद का भी एक प्रमुख उत्पादक है। जनसँख्या की बात करें तो इस देश की जनसँख्या । 3.93 करोड़ है जो की 2019 में अनुमानित की गयी थी। इराक में महिलाओं की निरक्षरता दर बहुत अधिक है मर्द के मुकाबले महिलाये यहां कम शिक्षित हैं।
दक्षिण कोरिया :
गंगनम स्टाइल , बुद्ध मठो , सैमसंग , और हुंडई के लिए विश्व में ख्याति प्राप्त इस देश की एशिया में एक अलग ही स्थान है। हाई टेक सिटी के रूप में प्रसिद्ध सोल शहर इस देश की राजधानी है तथा इसकी करेंसी साउथ कोरियाई वोन है। आपको जानकार हैरानी होगी की साउथ कोरिया एक अधार्मिक बहुल देश है। परन्तु यहां ईसाई और बौद्ध धर्म को भी मानाने वाले लोग हैं। अगर आपको कभी मौका मिले तो तो आप साउथ कोरिया में अन्डोंग और जेजु आइलैंड ज़रूर घूमे। यहां के प्रसिद्ध दार्शनिक और पर्यटन स्थलों में ये दो बहुत महत्वपूर्ण हैं।
तो ये थी दोस्तों एशिया के महत्वपूर्ण देश , उनकी मुद्रा और राजधानी के बारे में विश्तृत पोस्ट, आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा। आप सबो से ये निवेदन है की पोस्ट को पढ़े और अपने दोस्तों के बिच शेयर करें। हम इस पोस्ट को और भी देशो के बारे में जानकारी डालकर अपने यूज़र्स के लिए सुलभ बनाएंगे।
Comments
Post a Comment